मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

जौनपुर में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ की जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जौनपुर,। जौनपुर में 25 मई को मतदान होना है। ऐसे में अब चुनाव

प्रचार पूरे उफान पर आ गया है। जौनपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र व मछलीशहर

संसदीय क्षेत्र पर भाजपा ने ताकत झोंक दी है। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के

नेता जौनपुर व मछलीशहर सांसदीय इलाके में जनसभा रैली करने लगे हैं। रविवार

को राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और

मुख्यमंत्री योगी भाजपा के दोनों उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा करेंगे।

केंद्रीय

गृह मंत्री अमित शाह रविवार दोपहर दो बजे मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के

मड़ियाहूं विधानसभा के रामलीला मैदान कृषि भूमि दिलावरपुर में जनसभा को

संबोधित करके भाजपा प्रत्याशी वीपी सरोज के पक्ष में वोट मांगेंगे।

उत्तर

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के शाहगंज

विधानसभा के नेशनल इंटर कालेज पट्टी नरेंद्रपुर में एक बजे पहुंचकर जनसभा

को संबोधित कर भाजपा उम्मीदवार कृपा शंकर सिंह के पक्ष में वोटिंग की अपील

करेंगे। अमित शाह व योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली

गयी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 40 मिनट व योगी आदित्यनाथ 30 मिनट

ज़िले में रहकर भाजपा के पक्ष में जनसभा करेंगे व दोनों प्रत्याशियों के लिए

कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें