मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

19 जाली एटीएम कार्ड बरामद, एटीएम फ्रॉड गिरोह का खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
19 जाली एटीएम कार्ड बरामद, एटीएम फ्रॉड गिरोह का खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। एटीएम से पैसे निकालते समय मदद के नाम पर कार्ड बदलकर बैंक खाते से रुपये उड़ाने वाले गिरोह का मेडिकल चौकी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जगन्नाथ घोरामी नामक एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 19 जाली एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। बुधवार को आरोपित को सिलीगुड़ी अदलात में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, गिरोह बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। आरोपित पहले एटीएम मशीन के बटन में छेड़छाड़ कर देता था, जिससे पैसे निकालने पहुंचे लोगों को परेशानी होती थी। इसी दौरान गिरोह का सदस्य मददगार बनकर एटीएम के अंदर पहुंचता और बातचीत में व्यक्ति का ध्यान भटका देता था। इसके बाद असली एटीएम कार्ड लेकर उसकी जगह जाली कार्ड थमा दिया जाता था।

मामला तब सामने आया जब मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के वार्ड मास्टर मुख्तार हुसैन मेडिकल कॉलेज गेट के पास स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे। एटीएम में जीरो नंबर का बटन काम नहीं कर रहा था। इसी दौरान आरोपित ने मदद के बहाने उनसे संपर्क किया और कथित तौर पर उनका असली कार्ड बदल दिया।

कुछ देर बाद मुख्तार हुसैन के मोबाइल पर खाते से करीब 26 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने अपना एटीएम कार्ड जांचा तो पता चला कि कार्ड बदल दिया गया है। उन्होंने तत्काल मेडिकल चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि गिरोह के कुछ सदस्य कदमतल्ला के बीएसएफ मोड़ के पास एक एटीएम के आसपास संदिग्ध रूप से घूम रहे है। पुलिस ने मंगलवार रात वहां अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपित मौके से फरार हो गए, जबकि जगन्नाथ घोरामी को पुलिस ने पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से 19 जाली एटीएम कार्ड बरामद हुए। इतनी बड़ी संख्या में कार्ड मिलने के बाद पुलिस को आशंका है कि आरोपित लंबे समय से एटीएम फ्रॉड की घटनाओं में शामिल हो सकता है।

पुलिस बरामद कार्डों और बैंक लेनदेन की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनका इस्तेमाल किन खातों से पैसे निकालने में किया गया।

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एसीपी अनिर्वान मजूमदार ने बताया कि मेडिकल चौकी पुलिस ने एटीएम फ्रॉड गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 19 जाली एटीएम कार्ड बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें