मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

इतिहास के पन्नों में 18 मईः भारत परमाणु संपन्न देशों में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इतिहास के पन्नों में 18 मईः भारत परमाणु संपन्न देशों में शामिल

देश-दुनिया

के इतिहास में 18 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। वैसे इस दुनिया

में हर तारीख को कुछ न कुछ अच्छा-बुरा घटित होता रहता है। इनमें से कुछ

घटनाएं वक्त के साथ भुला दी जाती हैं और कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास में

अपना नाम दर्ज कराती हैं। 1974 में 18 मई की तारीख एक ऐसी अहम घटना के साथ

इतिहास में दर्ज है, जिसने भारत को दुनिया के परमाणु संपन्न देशों की कतार

में खड़ा कर दिया। भारत ने राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु

परीक्षण किया था।

इस परीक्षण को 'स्माइलिंग बुद्धा' का नाम

दिया गया था। यह पहला मौका था जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच

स्थायी सदस्य देशों के अलावा किसी और देश ने परमाणु परीक्षण करने का साहस

किया। इस परीक्षण की प्रस्तावना वर्ष 1972 में लिखी गई, जब तत्कालीन

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र का दौरा किया

और वैज्ञानिकों को बातों ही बातों में परमाणु परीक्षण के लिए संयंत्र बनाने

की इजाजत दी।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1912ः पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्म श्री पुंडालिक रिलीज।

1974: राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु बम परीक्षण करके भारत परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में शामिल।

1991ः

चॉकलेट कंपनी में कैमिस्ट के तौर पर काम करने वाली 27 वर्षीय हेलेन ने

ब्रिटेन की पहली अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सोवियत सोयूज यान से उड़ान भरी।

उन्हें एक पहेली का जवाब देने पर यह मौका दिया गया।

2009ः

श्रीलंका सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग के खत्म

होने का एलान किया। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे

प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार गिराया।

1994ः गाजा

पट्टी क्षेत्र से अंतिम इजराइली सैनिक टुकड़ी हटाए जाने के साथ ही क्षेत्र

पर फलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूरी तरह से लागू।

2004ः इजराइल के राफा विस्थापित कैम्प में इजराइली सैनिकों ने 19 फिलिस्तनीयों को मौत के घाट उतारा।

2006ः नेपाल नरेश को कर के दायरे में लाया गया।

2007ः कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल असीमित समय के लिए बढ़ा।

2008ः पार्श्व गायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया।

2008ः लेखक इन्द्रा सिन्हा को उनकी

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें