मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार को राष्ट्रपति के

अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज नेता सदन एवं प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी ने चर्चा का जवाब दिया। इस दौरान विपक्ष ने मणिपुर के एक

सांसद को समय नहीं दिए जाने पर हंगामा किया। प्रधानमंत्री के अभिभाषण के

दौरान शोर शराबे के खिलाफ रक्षा मंत्री ने विपक्ष के कृत्य की भर्त्सना

करते का प्रस्ताव रखा, जिसका गृह मंत्री ने अनुमोदन किया और बाद में सदन ने

इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री का संबोधन चल रहा था, जिस

प्रकार विपक्ष के द्वारा संसदीय मर्यादाओं को लगातार तार-तार किया गया है,

मैं प्रस्ताव करता हूं कि इस कृत्य की पूरा सदन भर्त्सना करता है। रक्षा

मंत्री के प्रस्ताव का गृह मंत्री अमित शाह ने अनुमोदन किया। इसके बाद

प्रस्ताव को ध्वनिमत से लोकसभा की मंजूरी मिल गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें