मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

174.43 करोड़ की लागत से नवादा रेलवे ओवरब्रिज स्वीकृत:चन्दन रेल मंत्री ने सांसद चंदन को स्वीकृति पत्र भेज दी जानकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नवादा के सांसद चंदन सिंह की लोकसभा में मांग के बाद नवादा रेलवे गुमटी नंबर 3 के निकट 174.43 करोड़ की लागत से ओवर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है ।रेल मंत्री ने नवादा के सांसद चंदन सिंह को स्वीकृति पत्र भेज कर मंत्रालय के निर्णय की जानकारी दी।

सांसद चंदन सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रेल मंत्री लोकसभा में उठाए गए सवाल के बाद तथा उनके व्यक्तिगत आग्रह पर नवादा स्टैंड नंबर 3 जाने वाले गुमटी के निकट रेलवे पुल की स्वीकृति देकर जल्द ही प्राक्कलन तैयार कर काम करने के निर्देश जारी किए ।

सांसद चंदन सिंह ने बताया कि उन्होंने घोषणा की थी कि अगर ओवर ब्रिज बनाने की स्वीकृति रेल मंत्रालय से नहीं दिलाता हूं ,तो वे किसी भी कीमत पर नवादा से चुनाव नहीं लड़ेंगे ।उन्होंने कहा कि नवादा के लोगों से मेरा वादा है कि ओवरब्रिज नहीं, तो चुनाव नहीं ।सांसद चंदन सिंह ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हमारी मांग पर रेलवे ओवरब्रिज की सुकृति देकर एक बड़ा काम किया है ।इसके कारण नवादा के शत- प्रतिशत लोग खुशी जाहिर कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि निर्दिष्ट स्थान पर ओवर ब्रिज नहीं रहने के कारण घंटो सड़क जाम की समस्या बनी रहती है ।जिस कारण स्कूली बच्चों से लेकर अस्पताल आने वाले मरीजों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था ।उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कई मरीज ने इस पुल के अभाव में परेशान हो चुके थे। सांसद चंदन सिंह के आग्रह से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओवरवेज की स्वीकृति दी है ।जिसके लिए नवादा के प्रबुद्ध नागरिकों तथा बुद्धिजीवियों ने भी सांसद चंदन सिंह तथा केंद्रीय मंत्री को बधाई दी है ।

नवादा के सांसद प्रतिनिधि शशि भूषण बबलू ,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह, लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ,नवादा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, अधिवक्ता ईश्वरी प्रसाद शर्मा ,एडवोकेट एसोसिएशन के सचिव निरंजन कुमार ,अनिल कुमार सिंह ने संसद को बधाई देते हुए उन्हें बेहतर जनप्रतिनिधि बताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें