मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा में 17 वर्षीय किशोरी ने मानसिक तनाव के चलते की आत्महत्या, चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा में 17 वर्षीय किशोरी ने मानसिक तनाव के चलते की आत्महत्या, चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नोएडा। नोएडा में थाना फेस- वन क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को पंखे से फंदा लगा लिया। उसे गंभीर हालत में उसके भाई ने उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि निक्की उम्र 17 वर्ष हरौला गांव में रहती थी। उन्होंने बताया कि बीती रात को अज्ञात कारण से निक्की ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसे गंभीर हालत में उसके भाई ने फंदे से उतार कर उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी के माता-पिता बिहार के रहने वाले हैं, तथा दोनों मौजूदा समय में गांव गए थे। वह अपने दो भाइयों के साथ घर पर अकेली थी। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।इसी प्रकार थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 48 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मूर्ति मूर्छित अवस्था में निठारी गांव के पास मिले। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सतीश कुमार उम्र 35 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनके परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।थाना फेस- 1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले दीपक पुत्र संतोष उम्र 42 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें