मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने किया चोरी के 16 बाइक जब्त,एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा । नवादा जिले के रजौली थानाक्षेत्र के विभिन्न गाँव मे

बाइक चोरी की घटना में लगातार घटित हो रही है,जिसको गंभीरता से लेते हुए

पुलिस अधीक्षक नवादा ने रजौली थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर

त्वरित कार्यवाई का निर्देश दिया,जिसके बाद रजौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार

ने एक्शन में कार्य करते हुए शनिवार को थानाक्षेत्र के सवैयाटांड़ पंचायत और

सिरोडाबर पंचायत के कई ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया।

छापेमारी

के दौरान रजौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैऔर उक्त कार्यवाई में 16

बाइक को जब्त कर थाने लाई गई है। साथ ही चोरी के जब्त बाइक के साथ एक

ब्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने

बताया कि पुलिस अधीक्षक नवादा से प्राप्त निर्देश के आलोक में एसआईटी का

गठन कर छापेमारी की गई है,जिसमे थानाक्षेत्र के सवैयाटांड़ पंचायत के

झलकडीहा गाँव से 3 बाइक,बाराटांड़ से 4 बाइक,सिंदराही से 1 बाइक और

बुढ़ियाशाख से 2 बाइक को जब्त किया गया है।वहीं थानाक्षेत्र के सिरोडाबर

पंचायत के भौर गाँव के केनाल से 6 बाइक को भी जब्त किया गया है।

छापेमारी

अभियान के दौरान झारखंड राज्य के कोडरमा जिले के डोमचांच थानाक्षेत्र के

जानपुर निवासी इरशाद मियाँ पिता जाहिर मियाँ को भी गिरफ्तार किया गया

है।गिरफ्तार इरशाद मियाँ की निशानदेही पर छापेमारी की जायेगी। बहुत जल्द ही

बाइक चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें