मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

नमो भारत ट्रेन में छूटे महंगे लैपटॉप और मोबाइल के लिए न हों चिंतित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नमो भारत ट्रेन में छूटे महंगे लैपटॉप और मोबाइल के लिए न हों चिंतित

लॉस्ट एंड फाउंड" सेंटर की मदद से खोई हुई 16 वस्तुएं कराई वापसगाजियाबाद। दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों में छूटी/खोई वस्तुओं को यात्रियों तक वापस पहुंचाने के उद्देश्य से एनसीआरटीसी द्वारा गाज़ियाबाद स्टेशन पर "लॉस्ट एंड फाउंड" सेंटर बनाया गया है। इस "लॉस्ट एंड फाउंड" सेंटर की मदद से अब तक यात्रियों द्वारा भूली गई 160 से अधिक मूल्यवान वस्तुएँ वापस लौटाई गई हैं, जिनमें महंगे लैपटॉप, स्मार्ट मोबाइल फोन, रिस्ट-वॉच, एजुकेशनल डॉक्युमेंट्स, मेडिकल रिपोर्ट्स, कैश-युक्त वॉलेट्स, इयर बड्स, ब्लूटूथ डिवाइस, ट्रॉली बैग्स, आईपैड, कार और बाइक की चाबियाँ, किताबें और कपड़ों समेत अन्य सामान शामिल हैं।एनसीआरटीसी के प्रवक्ता पुनीत वत्स ने बताया कि नमो भारत कॉरिडोर पर अक्टूबर 2023 में नमो भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। सेवाओं में विस्तार के साथ वर्तमान में दिल्ली के न्यू अशोक नगर से लेकर मेरठ साउथ तक नमो भारत सेवाएँ उपलब्ध हैं।नमो भारत कनेक्ट ऐप में मौजूद “लॉस्ट एंड फाउंड” सेंटर के विकल्प में जाकर यात्री नमो भारत स्टाफ को मिली वस्तुओं की सूची में अपने खोये हुए सामान की जानकारी हासिल कर अपने सामान को वापस लेने के लिए दावेदारी कर सकते हैं। यह प्रक्रिया बेहद आसान है। नमो भारत कनेक्ट ऐप में लॉस्ट एंड फाउंड विकल्प में जाकर अपनी वस्तु की पहचान करने के बाद यात्री गाज़ियाबाद नमो भारत स्टेशन में बने लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर में संपर्क कर सकते हैं। सामान लौटाने के लिए निर्धारित वेरिफिकेशन के बाद उनका सामान उन्हें वापस मिल सकता है। इसके साथ ही यात्री सामान छूटने के बाद तत्काल जानकारी के लिए संबन्धित स्टेशन के कंट्रोलर से भी संपर्क कर सकते हैं। सभी स्टेशनों के कंट्रोल रूम के नंबर भी नमो भारत कनेक्ट ऐप के स्टेशन फेसिलिटीज़ ऑप्शन में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही यात्री नमो भारत के हेल्पलाइन नंबर 08069651515 पर भी कॉल कर अपने सामान के संबंध में सूचना दे और ले सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें