मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

16 साल बाद भी वही मोहब्बत, रोया के नाम अदनान सामी का प्यार भरा संदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
16 साल बाद भी वही मोहब्बत, रोया के नाम अदनान सामी का प्यार भरा संदेश

मुंबई। गायक और संगीतकार अदनान सामी ने पत्नी रोया सामी खान के साथ 16 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला पोस्ट किया। उन्होंने रोया को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा बताया। अदनान ने लिखा कि 16 साल पहले जब रोया ने उन्हें 'हां' कहा था, तब से उनकी जिंदगी को असली मकसद और सुकून मिलना शुरू हुआ।

अदनान ने पोस्ट में लिखा, "मेरी प्यारी रोया, तुम मेरे हर कदम के पीछे मेरी शांत ताकत की तरह खड़ी रही हो। हर तूफान में मेरा सुकून, जब मैं लड़खड़ाता हूं तो मुझे संभालने वाला हाथ और जब मुझे खुद पर विश्वास नहीं होता, तो मुझ पर विश्वास करने वाला दिल।"

वह रोया को अपनी सफलता और खुशी का सबसे बड़ा आधार मानते हैं। उन्होंने रोया को अपनी बेटी मदीना सामी खान की 'सुपर-मदर' करार दिया और कहा कि उन्हें दोनों को प्यार करते देखकर प्यार का नया और गहरा मतलब समझ आया है। सामी ने आगे लिखा, "तुम और मदीना सिर्फ मेरी दुनिया का हिस्सा नहीं हो, बल्कि मेरी पूरी दुनिया हो, मेरा पूरा यूनिवर्स, वह केंद्र जिसके चारों ओर मेरा दिल घूमता है।

अदनान ने लिखा कि उन्हें इतनी खूबसूरत पत्नी, मजबूत दोस्त और बेटी के लिए शानदार मां मिली। अदनान ने शादी की 16वीं सालगिरह मुबारकबाद देते हुए लिखा, "हर साल, हर समझौते, हर मुस्कान के लिए धन्यवाद, और मेरी जिंदगी को ऐसे प्यार से भरने के लिए जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि यह मुमकिन है।"

अदनान सामी ने 29 जनवरी 2010 को रोया से शादी की थी। उनकी बेटी मदीना का जन्म 10 मई 2017 को हुआ था। यह अदनान की तीसरी शादी है। उनकी पहली शादी साल 1993 में पाकिस्तानी अभिनेत्री जेबा बख्तियार से हुई थी। दूसरी शादी साल 2001 में सबा गलादारी से हुई थी। रोया उनकी तीसरी पत्नी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें