मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

इतिहास के पन्नों में 15 जूनः जापान कभी नहीं भूल पाता 1896 की सुनामी को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इतिहास के पन्नों में 15 जूनः जापान कभी नहीं भूल पाता 1896 की सुनामी को

देश-दुनिया

के इतिहास में 15 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख को

जापान के लोग कभी नहीं भूल पाते। दरअसल जापान 15 जून 1896 को भूकंप के बाद

इतिहास की सबसे विनाशकारी सुनामी का सामना कर चुका है। सानरिकू तट पर आई इस

सुनामी में करीब 22,000 लोगों की मौत हो गई थी। इस सुनामी की लहरें 80 फीट

से 125 फीट ऊंची थीं। जब ये तट से टकराईं, तो इनके रास्ते में जो भी आया,

वो तबाह हो गया। गांव के गांव नष्ट हो गए। भू-गर्भीय हलचलों और दुर्घटनाओं

की जानकारी आधिकारिक तौर पर वर्ष 1900 से ही रिकॉर्ड करनी शुरू की गई थी।

1896 में आई इस सुनामी की जानकारी विज्ञान अनुसंधान केंद्रों, शोध

पत्रिकाओं और पुराने अखबारों के जरिए मिलती है। इसके बाद जापान के इसी तट

पर 1933 और फिर 2011 में भूकंप के बाद सुनामी आई।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1389ः कोसोवो के युद्ध में औटोमन साम्रराज्य ने सर्वों और बोस्नियाइयों को हराया।

1752ः बेंजामिन फ्रेंकलिन ने साबित किया की प्रकाश विद्युत चुंबकीय तरंग है।

1762ः आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का प्रचलन शुरू।

1866- प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया।

1896ः जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी ने 22,000 लोगों की जान ली।

1908ः कलकत्ता शेयर बाजार की शुरुआत।

1954: यूरोप के फुटबॉल संगठन यूईएफए (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें