मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

1475 पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ दो युवक गिरफ्तार, बुलेट बाइक जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
1475 पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ दो युवक गिरफ्तार, बुलेट बाइक जब्त

सुपौल,। शहर में पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनके पास से 2 एमएल के कुल 1475 पीस इंजेक्शन और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक संदिग्ध सामान के साथ इलाके से गुजर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।गिरफ्तार युवकों की पहचान रणवीर कुमार और रजनीश कुमार के रूप में हुई है। रणवीर कुमार खरेल पुरनवास वार्ड-16 के निवासी बताए गए हैं, जबकि रजनीश कुमार नयानगर सितुहर वार्ड-05 के रहने वाले हैं।तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में 2 एमएल इंजेक्शन बरामद किया। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बुलेट मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया। बरामद इंजेक्शन किस प्रयोजन के लिए लाए जा रहे थे, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें