मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस पर हमला करने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस पर हमला करने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार

पुलिस पर हमला करने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार

कामरूप (असम), 18 मार्च । कामरूप (ग्रामीण) जिलांतर्गत बोको के बदला के रंगापानी में पुलिस टीम पर बीती रात हमला किये जाने का मामला सामने आया है। कामरूप पुलिस ने बीती रात हुई इस घटना में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बीती रात पुलिस की टीम अपराधियों की तलाश में रंगापानी इलाके में पहुंची थी, जहां पर एक वर्ग के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। बोको की सोंतली पुलिस के साथ रंगापानी के एक समूह ने हमला किया था। सूत्रों ने बताया है कि पुलिस अपराधी मुन्नाफ अली को गिरफ्तार करने गई थी। इस बीच कथित तौर पर रंगापानी के कुछ लोगों के द्वारा पुलिस टीम को घेर कर हमला किया गया।

इस घटना में होमगार्ड सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। गिरफ्तार किए गए लोगों को फिलहाल बोको पुलिस स्टेशन में रखा गया है। जिनसे पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी व्याप्त है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें