मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव : मप्र में 9 बजे तक 14.97 प्रतिशत हुई वोटिंग, उज्जैन में सबसे अधिक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए आज यानि सोमवार को

सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। चौथे चरण के लिए मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर

वोटिंग हो रही है। इसी बीच चुनाव आयोग ने सुबह 9 बजे तक हुई वोटिंग का

आंकड़ा जारी किया है। सुबह 9 बजे तक 14.97 प्रतिशत वोट पड़े हैं। सबसे कम

11.48 प्रतिशत मतदान इंदौर में हुआ। इन सीटों में इंदौर, उज्जैन, देवास,

रतलाम, मंदसौर, धार, खरगोन और खंडवा शामिल हैं। वहीं, नीमच और आगर में कुछ

जगह वोटरों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।

मध्यप्रदेश

के 8 लोकसभा क्षेत्रों के 16 जिलों के 18,007 मतदान केंद्रों पर

शांतिपूर्वक मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 14.97% मतदान हुआ। मुख्य

निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए

मतदान केंद्रों पर बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के

मुताबिक, सबसे ज्यादा मतदान उज्जैन में 16.80 प्रतिशत हुआ है. जबकि सबसे कम

इंदौर में 11.48 फीसदी मतदान हुआ है। देवास में 16.79, मंदसौर में 16.61,

रतलाम में 13.73, धार में 15.61, खरगोन में 15.35, जबकि खंडवा में 14.68

प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि सभी 8 सीटों पर 74 प्रत्याशी मैदान में

हैं। 1 करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता वोटिंग करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें