मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

राजधानी दिल्ली में 13468 नए मामले, 81 मरीजों की गई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। तमाम पाबंदियों के बावजूद महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में हालत बेहद भयावह हो गए हैं। देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ तेजी से बढ़कर 12.64 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और रेमेडिसविर की भारी किल्लत हो गई। डीसीजीआई ने मंगलवार को देश में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज रात 8.30 बजे राज्य को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वह राज्य में लॉकडाउन से संबंधित कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट की कार्यवाही को 16 अप्रैल से वर्चुअल माध्यम से ही कराने का निर्णय लिया गया है। सरकार ने बताया कि टीका उत्सव के तीसरे दिन देश में अब तक लगाए गए कोविड-19 टीकों की कुल खुराकों की संख्या 10.85 करोड़ को पार कर गई है।

दिल्ली में सामने आए 13468 नए मामले, 81 मरीजों की मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 13,496 नए मामले सामने आए हैं, 7972 लोग ठीक हुए हैं और 81 मरीजों की मौत हुई है। यहां अब कोरोना के कुल मामले सात लाख 50 हजार 156 हो गए हैं। इनमें से छह लाख 95 हजार 210 मरीज ठीक हो चुके हैं और 11,436 की मौत हुई है। दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11,436 पर पहुंच गई है।

कर्नाटक में 8778 नए मामले, 67 की मौत

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8778 नए मामले सामने आए हैं। इनमे से 5500 मरीज बंगलूरू शहरी जिले में दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में 6079 मरीज ठीक हुए और 67 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामले 10 लाख 83 हजार 647 हो गई है वहीं, सक्रिय मामले 78,617 हो गए हैं। राज्य में अभी तक इस बीमारी की वजह से 13,008 लोगों की जान जा चुकी है।

सख्त एसओपी पर फैसला लेंगे मुख्यमंत्री ठाकरे: असलम शेख

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज रात 8.30 बजे राज्य को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इसमें वह लॉकडाउन से संबंधित कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। उनके संबोधन से पहले राज्य सरकार में मंत्री असलम शेख ने कहा कि मुख्यमंत्री सख्त एसओपी लागू करने से संबंधित निर्णय लेंगे। हमें संक्रमण के प्रसार की श्रृंखला को तोड़ना होगा। हम लॉकडाउन से बच सकते थे अगर मामलों की संख्या कम होती। सरकार लोगों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और अपना सर्वश्रेष्ठ देगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें