मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

तृणमूल के 12 और बैंक खाते फ्रीज, एक हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि जांच के दायरे में

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
तृणमूल के 12 और बैंक खाते फ्रीज, एक हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि जांच के दायरे में

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के पार्टी फंड से जुड़े बैंक खातों की जांच और तेज हो गई है। कलकत्ता हाई कोर्ट से दैनिक खर्चों के संचालन को लेकर आंशिक राहत मिलने के बावजूद बिधाननगर साइबर थाना ने तृणमूल के 12 और बैंक खातों में लेनदेन पर रोक लगाने का निर्देश विभिन्न सरकारी और निजी बैंकों को दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहले और दूसरे चरण में फ्रीज किए गए खातों में कुल मिलाकर एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा है।

यह कार्रवाई तृणमूल विधायक विश्वनाथ दास की ओर से बिधाननगर साइबर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की जा रही जांच के तहत हुई है। इसी शिकायत के बाद पहले तीन बैंक खातों को फ्रीज किया गया था। बाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इन तीन खातों को फ्रीज कर दिया। इसके खिलाफ तृणमूल ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया था। गुरुवार को हाई कोर्ट ने पार्टी के नियमित खर्चों के संचालन के लिए एक विशेष अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया था।

पुलिस अब पहले फ्रीज किए गए तीन खातों के लेनदेन से मिले सुरागों के आधार पर अन्य खातों की भी जांच कर रही है। इसी कारण जांच पूरी होने तक इन खातों से किसी भी प्रकार के लेनदेन पर रोक लगाई गई है।

जांच के दौरान बिधाननगर साइबर थाना शिकायतकर्ता विधायक सहित ऋतब्रत गुट के सात से अधिक विधायकों के बयान दर्ज कर चुका है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उन्हें किन आधारों पर पार्टी के खातों में कथित अवैध लेनदेन की आशंका हुई।

उधर, ईडी की जांच में भी नए तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, जिन तीन खातों को ईडी ने फ्रीज किया है, उनमें से एक खाते के हस्ताक्षरकर्ता दो वर्तमान सांसद हैं। वहीं, दो अन्य खातों के हस्ताक्षरकर्ता एक पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसी जल्द ही इन नेताओं को पूछताछ के लिए तलब कर उनके बयान दर्ज कर सकती है।

मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। पुलिस और ईडी दोनों ही एजेंसियां बैंक खातों में हुए वित्तीय लेनदेन और धन के स्रोतों की विस्तृत जांच कर रही हैं। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें