बैंक कर्मचारी समेत 12 मिले कोरोना पॉजिटिव
कोडरमा। कोडरमा सदर अस्पताल फ्लूकॉर्नर में रविवार को डॉ कुमारी सोनी और डॉ नीतू सिन्हा द्वारा अस्पताल में आए लोगों की स्क्रीनिग हुई इस दौरान इमरजेंसी सेवा में डॉ शरद कुमार, डॉ अभिषेक कुमार द्वारा अस्पताल में आए मरीजों को परामर्श दिया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ मनोज कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल स्थित ट्रूनेट से जांच में 4 और एन्टीजेन किट से हुई जांच में 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं डॉ शरद कुमार ने बताया कि कोडरमा प्रखंड के एक व्यक्ति की रिपोर्ट हजारीबाग से जबकि जयनगर का एक व्यक्ति जी पिछले दिनों रांची मेदांता ऑपरेशन कराने गया था, जिसे वापस कोडरमा भेज दिया गया, उनका रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया है। साथ ही बैंक ऑफ इंडिया चंदवारा शाखा और बैंक ऑफ इंडिया पिपचो शाखा के कर्मी का रिपोर्ट भी पॉजिटिव आया है। उक्त सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। इस तरह कोडरमा जिले में अबतक संक्रमितों की संख्या 809 हो गयी है।





