मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:11 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में एक वर्ष में पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के 11 जवानों ने की खुदकुशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड में एक वर्ष में पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के 11 जवानों ने की खुदकुशी

रांची। झारखंड में बीते एक वर्ष में पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना के 11 जवानों ने खुदकुशी की है। इनकी खुदकुशी की मुख्य वजह या तो वर्क प्रेशर हैं, नहीं तो उनकी निजी जिंदगी में चल रही परेशानियां बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि ड्यूटी पर तनाव, ओवरटाइम और छुट्टी ना मिलना पुलिसकर्मियों की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। इसका असर उनकी लाइफस्टाइल पर भी पड़ने लगा है। काम के दबाव के कारण उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इन परेशानियों से तंग आकर पुलिसकर्मी खुदकुशी जैसे कदम उठा रहे हैं।इन जवानों ने की खुदकुशी-03 अक्टूबर को एनडीआरफ के कांस्टेबल ने रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक पेड़ से लटक कर खुदकुशी कर ली।-03 अक्टूबर को रांची के सैम्बो स्थित सीआरपीएफ कैंप में एक जवान राहुल कुमार ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी।-02 अक्टूबर को चाईबासा के कराइकेला में एएसआई ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी ।-25 जुलाई को चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के शीला ओपी स्थित सीआरपीएफ कैंप में आशीष कुमार नाम के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या की थी।-जुलाई के आखिरी हफ्ते में लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के करमडीह पिकेट में पदस्थापित जवान प्रमोद सिंह की मौत उसके ही हथियार से गोली चलने की वजह से हो गयी थी।-18 जून को बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 में एक सीआईएसएफ जवान संजीत ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली थी।-31 मई को हजारीबाग डीआईजी आवास में तैनात जिला पुलिस के जवान विकास कुमार ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी।-छह फरवरी को चतरा स्थित सीआरपीएफ 190 बटालियन कैंप में कैलाश चंद मेहरा नामक जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वह मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला के लोहड़ी गांव का रहने वाला था।-नवंबर 2023 को सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना में पदस्थापित सत्यजीत कच्छप ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।-24 नवंबर 2023 को रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में उत्तराखंड निवासी आर्मी के जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।-अक्टूबर 2023 पाकुड़ में पदस्थापित झारखंड पुलिस के हवलदार ललन पासवान ने खुदकुशी कर ली थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें