मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल से इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजियाबाद । शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर एक्ट

में 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसे पश्चिम बंगाल

से गिरफ्तार कर गाजियाबाद लाया गया है।

एसीपी शालीमार गार्डन

सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश इमराज उर्फ इमरान पुत्र बिलाल

शेख हाल पता भजनपुरा दिल्ली का रहने वाला है। वह मूलरूप से ग्राम उजुनिया

थाना सालार जनपद मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल प्रांत का रहने वाला है। वह थाना

टीलामोड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद से गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित चल

रहा था।

गिरफ्तार इनामी गैंगस्टर इमराज के विरुद्ध थाना टीलामोड़

पर गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम व डकैती से सम्बन्धित कुल तीन अभियोग

पंजीकृत हैं। वारदात के बाद वह पश्चिम बंगाल भाग गया था। पुलिस टीम ने उसकी

सटीक लोकेशन ट्रेस कर पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। अभियुक्त को जेल

भेजते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें