मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

फ्लिपकार्ट के नाम पर ठगी करने वाला 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा,। नवादा साइबर थाना की पुलिस ने गुरुवार को फ्लिपकार्ट के

नाम पर ठगी करने वाले 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के

पास से 33 मोबाइल, तीन लैपटॉप, 50 एटीएम कार्ड, 40 पासबुक, 25 चेक बुक, 80

सिम कार्ड एवं 95 हजार कैश सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। बताया जा

रहा है कि फ्लिपकार्ट के नाम पर साइबर अपराधी भोले- भाले लोगों को ठगने का

काम कर रहा था ।

नवादा एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने गुरुवार को

प्रेसवार्ता कर बताया कि कुछ दिनो पूर्व साइबर थाने को ईओयू द्वारा कुछ

साइबर अपराधियों के बारे में सूचना की गई ।सूचना के बाद नवादा एसपी के

द्वारा एसआईटी टीम का गठन किया गया। एसआईटी टीम गठन के बाद नवादा जिले के

विभिन्न जगहों से छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में साइबर ग्रुप के 10

सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि भोले भाले

लोगो को पहले सिम कार्ड खरीदवाया जाता था। फिर इस नंबर से बैंक अकाउंट

बनवाया जाता था। फिर उसे सिम कार्ड पर फिर से इस नंबर से लेकर साइबर

अपराधियों को एक रकम पर बेच दिया जाता था। यह लोग फ्लिपकार्ट के सामान

ऑर्डर करने वाले कस्टमर को कॉल कर डिस्काउंट का प्रलोभन देकर उनके पार्सल

की पैसे की ठगी की जाती थी।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवादा जिले

के नरहट थाना क्षेत्र के पतल बीघा गांव निवासी दीपक कुमार (26 साल),

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव निवासी राजू रंजन और वारसलीगंज थाना

क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी अंकुश राज, काशीचक थाना क्षेत्र के नेपुरा

गांव निवासी अंकित कुमार, नवादा थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव निवासी

निशांत कुमार, झारखंड के कोडरमा जिले के राजेंद्र राणा, नालंदा जिले के

गिलानी गांव के आलोक कुमार, झारखंड के कोडरमा जिले के वीरेंद्र कुमार,

नालन्दा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के सकुची सराय गांव निवासी धीरेंद्र

कुमार औरनवादा जिले के काशीचक थाना क्षेत्र के सानू कुमार के रूप में

किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें