मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

सियालदह से 102 ग्राम हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सियालदह से 102 ग्राम हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत सियालदह क्षेत्र से एक व्यक्ति को 102 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।एसटीएफ की ओर से जारी बयान के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित की पहचान नदिया जिले के तेहट्टा थाना क्षेत्र स्थित देबांतपुर गांव निवासी तरित मजूमदार (52) के रूप में हुई है। उसे एंटाली थाना क्षेत्र के सियालदह इलाके से गिरफ्तार किया गया।एसटीएफ ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया है कि तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से 102 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपित को हिरासत में ले लिया गया।इस संबंध में एसटीएफ थाना में मामला दर्ज किया गया है।एसटीएफ ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किसे पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें