मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

हिमाचल प्रदेश में 10 अतिरिक्त महाधिवक्ता, 14 उप महाधिवक्ता नियुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिमाचल प्रदेश में 10 अतिरिक्त महाधिवक्ता, 14 उप महाधिवक्ता नियुक्त

हिमाचल प्रदेश में 10 अतिरिक्त महाधिवक्ता, 14 उप महाधिवक्ता नियुक्त

शिमला, 12 मार्च । हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सत्तारूढ़ होने के बाद नौकरशाही में बदलाव की प्रक्रिया शुरू है। सरकार ने शनिवार देररात अधिसूचना जारी कर महाधिवक्ताओं की नियुक्ति की है। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने 10 अतिरिक्त महाधिवक्ता और 14 उप महाधिवक्ता नियुक्त किए हैं।

इस अधिसूचना के अनुसार रमाकांत शर्मा, जितेंद्र शर्मा, तेजस्वी शर्मा, मोहिंदर, ब्रह्मानन्द शर्मा, राजेश मंडलोत्रा, नवलेश वर्मा, रुपिंदर सिंह, राज कुमार नेगी और शर्मिला पटियाल को राज्य का अतिरिक्त महाधिवक्ता नियुक्त किया है। इसके अलावा रंजना पटियाल, प्रशांत सेन, लीना गुलेरिया, सुनैना, प्रियंका चौहान, सुमित शर्मा, गौतम सूद, राहुल ठाकुर, रवि चौहान, सिद्धार्थ जालटा, अर्श रत्न, अवनी कोचर मेहता, रोहित शर्मा और आयुष नेगी की उप महाधिवक्ता के तौर पर नियुक्ति हुई है।

इन सभी को सरकार मासिक रिटेनरशिप के तौर पर फीस अदा करेगी तथा यह सभी सरकार के खिलाफ कोई भी केस नहीं लड़ेंगे। सरकार ने इन सभी की नियुक्ति अस्थाई तौर पर की है। सरकार इनकी सेवाओं को किसी भी समय बिना किसी नोटिस और बिना किसी कारण के बर्खास्त कर सकती है।

गौरतलब है कि प्रदेश में नई सरकार बनते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनूप रत्न को हिमाचल का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया था। जनवरी में सुक्खू सरकार ने महाधिवक्ता कार्यालयों को और मजबूत करते हुए 13 वरिष्ठ व अतिरिक्त महाधिवक्ताओं को तैनात किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें