मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

डेढ करोड़ के बीएसएनएल केबल जब्ती मामले में अंतर जिला के दो शातिर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण, जिला पुलिस की टीम ने अरेराज डीएसपी रंजन कुमार

के नेतृत्व में डेढ़ करोड़ के बीएसएनएल केबल बरामदगी मामले का खुलासा कर

दिया है।

केबल को गायब करने के साथ ही चालक की हत्या कर रुपये गबन

करने वाले अंतर जिला के दो शातिर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये दोनो

अपराधी भभुआ जिला के डुमरैत गांव निवासी अज्जू खान के पुत्र खलासी सह उप

चालक फिरोज खान व इरफान खान का पुत्र शाह फैसल उर्फ रोमी बताया गया है।

दोनों

अपराधी केबल के बकाया राशि मांगने गोविंदगंज थाना के रढिया गांव पहुंचे

थे। इसी दौरान दबोच लिये गये। डीएसपी रंजन कुमार ने गुरुवार को बताया कि 21

जून को गोविन्दगंज थाना के रढिया राय टोला से लगभग डेढ़ करोड़ के बरामद

बीएसएनएल का केबल डिमापुर नागालैण्ड से नीलामी के बाद बंगलुरु जा रहा था।

उसी दौरान ट्रक का उपचालक व ट्रांसपोर्टर माल को गायब करने के नीयत से

रढिया राय टोला लेकर पहुंचे थे,और साक्ष्य को छुपाने की नीयत से ट्रक चालक

केशव चक्रवर्ती को उपचालक फिरोज ने नशीला पदार्थ खिलाकर मार डाला और उसके

शव को यूपी के बलिया जिला के नरही के समीप फेक दिया।

उन्होंने बताया

कि डेढ़ करोड़ रुपये के केबल का डील स्थानीय अभियुक्तों से मात्र 14 लाख

रुपये में हुई। कुछ रुपये का भुगतान हुआ व बकाया राशि का भुगतान केबल खपाने

के बाद देने की हुई थी। केबल को खपाने के लिए केबल के खरीददार इस कारोबार

में जुड़े दुसरे ट्रांसपोर्टर के सहयोग से दूसरे ट्रक की व्यवस्था कर

बीएसएनएल के केबल बेचने के लिए ट्रक पर लोड करा लिये थे,जिसकी जानकारी एसपी

कांतेश मिश्र को हुई।जिसके बाद उनके निर्देश डीएसपी ने छापेमारी कर दूसरे

ट्रक मालिक सह चालक पूर्वी चम्पारण के कोटवा थाना के जसौली जमुनिया गांव के

उमेश गिरि के पुत्र रंजन कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद बकाया राशि

लेने पहुंचे इस कांड के मुख्य दोनो अपराधी भी पुलिस हत्थे चढ गये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें