मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:06 · नई दिल्ली संस्करण

इतिहास के पन्नों में 05 जुलाईः पाकिस्तान में सेना ने किया तख्तापलट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इतिहास के पन्नों में 05 जुलाईः पाकिस्तान में सेना ने किया तख्तापलट

देश-दुनिया

के इतिहास में 05 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख

पाकिस्तान में सैन्य तख्तापलट के लिए याद की जाती है। 05 जुलाई 1977 को ही

सेनाध्यक्ष जनरल मोहम्मद जिया-उल-हक के नेतृत्व में सेना ने प्रधानमंत्री

जुल्फिकार अली भुट्टो से सत्ता छीन ली थी। जबकि जिया को प्रधानमंत्री

भुट्टो ने ही सेना प्रमुख के पद पर पदोन्नत किया था।

पाकिस्तान

में तीन बड़े सैन्य तख्तापलट हुए हैं। 1947 के बाद से अब तक कई जनरलों ने

सत्ता संभाली है। 30 से ज्यादा साल तो सीधे तौर पर पाकिस्तान सेना के

नियंत्रण में रहे हैं। इसके अलावा जब भी वहां चुनी हुई सरकार बनी, उसमें

सेना की दखलंदाजी देखने को मिली। तख्तापलट के बाद भुट्टो की सरकार पर

चुनावी धांधली और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया। भुट्टो का मुकदमा मार्च

1978 में समाप्त हुआ और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1658: औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।

1811: वेनेजुएला के सात प्रांतों ने स्पेन के शासन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1922: नीदरलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए।

1935: फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने अमेरिका के नेशनल लेबर रिलेशंस कानून पर हस्ताक्षर किए।

1950: यहूदियों को इजराइल में रहने की अनुमति दी गई।

1954: बीबीसी ने अपने पहले टीवी समाचार बुलेटिन का प्रसारण किया।

1959: इंडोनेशिया में संविधान को बहाल किया गया।

1960: मंगोलिया ने संविधान अपनाया।

1962: अल्जीरिया 132 साल के फ्रांसीसी शासन से आजाद।

1968: भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।

1977:

जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तान की सेना ने तख्ता पलट

कर देश के शासन पर कब्जा किया। इस सैन्य क्रांति प्रधानमंत्री भुट्टो को

गिरफ्तार कर लिया गया।

1994: जेफ बेजोस ने ई-कॉमर्स वेबसाइट ऐमजॉन की स्थापना की।

1994ः इजराइल अधिकृत जेरिको में फिलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।

1998ः पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल खिताब जीता।

1999ः संयुक्त राज्य अमेरिका ने तालिबान पर प्रतिबंध लगाया।

2000ः दुशानबे (कजाकिस्तान) में शंघाई-5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें