मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

इतिहास के पन्नों में 02 मईः अमेरिका ने लादेन को मार गिराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देश-दुनिया

के इतिहास में 02 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। साल 2011 में 02

मई को अमेरिका ने दुनिया के सबसे खतरनाक माने जाने वाले आतंकी ओसामा बिन

लादेन को मार गिराया था। इसी साथ अमेरिका ने सितंबर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड

सेंटर पर हुए हमले का बदला लिया था। ओसामा के मारे जाने के पूरे ऑपरेशन की

निगरानी तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने खुद की थी। ओबामा ने ही

ओसामा के मारे जाने का ऐलान भी किया था। ओसामा बिन लादेन 10 मार्च 1957 को

सऊदी अरब के रियाद में पैदा हुआ था। उसने आतंकी संगठन अलकायदा का गठन

किया। वह अमेरिका पर 09 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1924: नीदरलैंड का सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार।

1933: जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगाया।

1945: इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों का आत्मसमर्पण।

1949: महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू।

1950: फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।

1952: दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी।

1986: अमेरिका की 30 वर्षीय एन. बैन्क्राफ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली प्रथम महिला बनीं।

1997ः

ब्रिटेन में 18 वर्ष बाद लेबर पार्टी सत्ता में। उसके नेता टोनी ब्लेयर

ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।

1999ः मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।

2002ः पाकिस्तान के इंजामामुल हक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 329 रन बनाए।

2004ः मारेक बेल्का पोलैंड के नए प्रधानमंत्री बने।

2008ः अनिल अम्बानी ग्रुप की फर्म रिलायंस पॉवर लिमिटेड ने इंडोनेशिया में तीन कोयला खदानों का अधिग्रहण किया।

2008ः ब्रिटेन के स्थानीय चुनाव में सत्तारूढ़ लेबर पार्टी की हार।

2008ः अमेरिका ने म्यांमार पर नए प्रतिबंध लगाए।

जन्म

1921ः

भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक पुरातात्विक स्थलों का अन्वेषण एवं

उत्खनन कराने वाले प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद् ब्रजबासी लाल।

1921: पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न और ऑस्कर अवॉर्ड से अलंकृत फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे।

1922ः भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स।

1929: भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णुकांत शास्त्री।

1935ः हिन्दी के प्रतिष्ठित लेखक और चर्चित इतिहासकार दया प्रकाश सिन्हा।

1935ः भूटान के तीसरे राजा जिग्मे दोरजी वांग्चुक।

निधन

1519: महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची।

1928ः आधुनिक असमिया साहित्य के शुरुआती दौर के लेखक हेमचन्द्र गोस्वामी।

1975ः प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ सरोजिनी नायडू की पुत्री पद्मजा नायडू।

1981ः भारत के राजनेता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी यशवंत सिंह परमार।

1985ः प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें