हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार चाईबासा कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बने

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मोहम्मद शाकिर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश चाईबासा के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इस संबंध में बुधवार को हाई कोर्ट की ओर से नोटिफिकेशन जारी की गई है। मोहम्मद शकिर को तत्काल प्रभाव से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश चाईबासा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।





