मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 7:24 · नई दिल्ली संस्करण

सेन्ट्रल बैक सीएसपी से हथियार बंद अपराधियों ने लूटे पांच लाख रुपए व मोबाईल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मोतिहारी।जिले में कोटवा थाना क्षेत्र के एनएच 27 गढ़वा खजुरिया चौक के समीप संचालित सेन्ट्रल बैक के सीएसपी से हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार को पांच लाख नगद एवं आधा दर्जन मोबाइल लूट लिया।सीएसपी संचालक मुन्ना कुमार ने घटना के संबंध में बताया कि दिन के करीब ग्यारह बजे दो अपाची बाइक पर सवार पांच की संख्या में अपराधी सीएसपी के नीचे बाइक लगा अंदर पहुंचे।अपराधियो ने सीएसपी के अंदर बैठे स्टॉफ एवम ग्राहक को पहले कई थप्पड़ जड़े साथ ही स्टॉफ पर हथियार तान लाॅकर व बैग में रखे लगभग पांच लाख रुपये छीन लिए।जाते जाते अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी किए। घटना को अंजाम देकर डुमरियाघाट की ओर आराम से निकल गये। खबर सुनते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।इस बाबत सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के सीमावर्ती थाना को अलर्ट कर दिया गया है।वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को चिन्हित की जा रही है।जिले के साइबर सेल की टीम को इस मामले में जांच के लिए लगाया गया है।मौके पर कोटवा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौजूद थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें