मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

सभी रेल मार्गों पर कवच टक्कर-रोधी प्रणाली स्थापित की जाए : मल्लिकार्जुन खरगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सभी रेल मार्गों पर कवच टक्कर-रोधी प्रणाली स्थापित की जाए : मल्लिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाेंडा में गुरुवार काे चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हाेने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दुख व्यक्त किया है। उन्हाेंने पूरे भारत में सभी रेल मार्गों पर कवच टक्कर-रोधी प्रणाली को शीघ्रता से स्थापित करने की मांग की है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने पाेस्ट में कहा, ‘‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना, हमारे विचार और प्रार्थनाएं घायलों के साथ हैं। उन्हाेंने कहा कि एक महीने पहले सियालदह-अगरतला कंचनजंगा एक्सप्रेस के साथ एक मालगाड़ी की टक्कर में 11 लोगों की जान चली गई थी।‘‘ उन्हाेंने भारत सरकार से मांग की है कि कवच टक्कर-रोधी प्रणाली को पूरे भारत में सभी रेल मार्गों पर शीघ्रता से स्थापित किया जाना चाहिए ताकि सुरक्षा उपायों को बढ़ाया जा सके और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

खरगे ने कहा कि जांच रिपोर्ट में स्वचालित सिग्नल की विफलता, संचालन के प्रबंधन में कई स्तरों पर चूक और लोको पायलट और ट्रेन प्रबंधक के पास वॉकी-टॉकी जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरणों की अनुपलब्धता कुछ कारण बताए गए हैं। यह सुरक्षा में चूक है, जिसे रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने माना है। प्रधानमंत्री काे इस चूक की जिम्मेवारी लेनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें