मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:37 · नई दिल्ली संस्करण

विशेष परिस्थितियों में हो रहा कानपुर के सीसामऊ का चुनाव : अखिलेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विशेष परिस्थितियों में हो रहा कानपुर के सीसामऊ का चुनाव : अखिलेश

कानपुर। भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए बुधवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सीसामऊ का चुनाव विशेष परिस्थितियों में रहा है। यहां जबरदस्ती चुनाव कराया जा रहा है। बीजेपी के कुछ लोग इस कोशिश में है कि चुनाव हो जाय। जिस तरह से सरकार ने झूठे मुकदमे लगाकर कार्रवाई की, उसकी वजह से हम सबको चुनाव के लिए जाना पड़ा। ये चुनाव केवल कानपुर का चुनाव नहीं है।कानपुर नगर के जीआईसी परिसर में बुधवार को सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा की प्रत्याशी नसीम सोलंकी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा सुप्रीम कोर्ट का बुलडोजर पर क्या फैसला आया है। सुप्रीम कोर्ट ने क्या टिप्पणी की है। सरकार के प्रतीक बुलडोजर के खिलाफ जो टिप्पणी की है। वह लोकतंत्र पर विश्वास करने वाला है और उसका स्वागत करता हूं।विधायक जेल से बाहर आएंगे। उनकी पत्नी कभी बाहर नहीं निकली ,लेकिन परिस्थिति ऐसी बनी कि आज उन्हें सपा प्रत्याशी बनाकर उतारा गया। नसीम रिकार्ड मतों से जीतने जा रही हैं। इसलिए बीजेपी वाले घबराए और डरे हैं। हमारे सीएम पीडीए के बारे में नहीं जानते। पीडीए के नारे से उनके पेट में दर्द हो रहा है। साइकिल का हैंडल जब से हाथ ने पकड़ा है, घबराए घूम रहे हैं। नौजवान हजारों की संख्या में प्रयागराज में बैठा है। मांग कर रहा है कि परीक्षा कराओ। वन नेशन वन इलेक्शन वाले परीक्षा नहीं करा पा रहे। आयोग नौकरी नहीं दे पा रहा है।इससे पूर्व सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव सुख का चुनाव नहीं कष्ट का चुनाव है। हम पर थोपा गया। उन लोगों ने सोचा कि सोलंकी क्यों सीसामऊ जीतता है। उसको नहीं मालूम सीसामऊ ही सोलंकी परिवार है। इरफान दो साल से जेल में है। डरा नहीं है शेर है। हारने के लिए मशहूर है जो, उसे टिकट दिया है। इस पर उनकी हैट्रिक है। नसीम सोलंकी ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने से बहुत हिम्मत मिल रही है। सीसामऊ की जनता जो डरी हुई उनका हौसला अफजाई कर रहें है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें