संजय राउत को राहत नहीं, कोर्ट ने 4 अगस्त तक ईडी की कस्टडी में भेजा
शिवसेना सांसद संजय राउत को राहत नहीं, कोर्ट ने 4 अगस्त तक ईडी की कस्टडी में भेजा
प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शिवसेना नेता संजय राउत को गिरफ्तार किया था। अब कोर्ट ने संजय राउत को 4 अगस्त तक की ईडी कस्टडी में भेज दिया है। मुंबई के पात्रा चॉल घोटाला के मामले में ईडी ने संजय राउत के घर पर करीब 9 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ईडी ने राउत के घर से 11.5 लाख रुपये बरामद किए हैं।





