मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:37 · नई दिल्ली संस्करण

ललित मोदी ने किया सुष्मिता से रिलेशनशिप का खुलासा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स

बिजनेसमैन और पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप का खुलासा होने के बाद से सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर हॉट केक की तरह वायरल हो रही हैं। उनके फैंस इन दोनों को लेकर कई तरह की मीम्स शेयर कर रहे हैं तो सुष्मिता के एक्स ब्वॉय फ्रेंड रोहमन शॉल पर तरस खा रहे हैं।

सुष्मिता के साथ रिलेशनशिप की जानकारी खुद ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर दी। ललित मोदी ने ही सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी कि वो सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप में हैं और बेहद खुश हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ फोटोज भी शेयर कीं।

यह जानकारी सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इन दोनों को लेकर कमेंट करने वालों की बाढ़ आ गई है। कोई इनके रिश्ते को लेकर मजाक बना रहा है, तो कोई सुष्मिता के एक्स ब्वॉय फ्रेंड रोहमन शॉल को समय रहते बच निकलने के लिए बधाई दे रहा है।इन सबके बीच ललित मोदी का सुष्मिता के लिए किया गया 9 साल पुराना एक भी ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में सुष्मिता सेन और ललित मोदी कमिटमेंट और वादों की बात कर रहे हैं। इस ट्वीट पर कमेंट कर ललित सुष्मिता को कह रहे हैं, 'मेरे एसएमएस का जवाब दो।' इसपर भी फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि सुष्मिता संग रिलेशनशिप की जानकारी देते हुए बीते दिन ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरे परिवार और बेटर हाफ के साथ मालदीव और सार्डिनिया के वर्ल्ड टूर के बद अब वापस लंदन में हूं। आखिरकार एक नई शुरुआत और एक नया जीवन। मैं चांद पर हूं...।' इसके बाद खबरें आने लगीं कि दोनों ने शादी कर ली है। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही ललित मोदी ने ट्वीट कर यह साफ किया कि उन्होंने अभी शादी नहीं की है, वे दोनों अभी सिर्फ रिलेशनशिप में हैं।उल्लेखनीय है कि एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और उनके एक्स ब्वॉय फ्रेंड और मॉडल रोहमन साल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। इस कपल को कई मौकों पर साथ देखा जाता था और दोनों खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार भी करते थे, लेकिन इसी साल सुष्मिता ने इस रिश्ते को खत्म करने का ऐलान किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें