रेलयात्रियों को 10-11 अगस्त की मध्यरात्रि को ढाई घंटे नहीं मिलेंगी दिल्ली पीआरएस की सेवाएं

नई दिल्ली। दिल्ली में रेलवे की यात्री आरक्षण प्रणाली (पी.आर.एस.) की सेवाएं 10-11 अगस्त की मध्यरात्रि को ढाई घंटे अस्थाई रूप से स्थगित रहेंगी।उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि स्थिर और गतिशील डेटाबेस संपीड़न कार्य के कारण दिल्ली पी.आर.एस. की सभी सेवाएं जैसे आरक्षण, निरस्तीकरण, चार्टिंग, पूछताछ (139 तथा काउंटर पर), इंटरनेट बुकिंग और ईडीआर सेवाएं 10 और 11 अगस्त की मध्यरात्रि को लगभग 2.30 घंटे उपलब्ध नहीं रहेंगी।





