मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 7:24 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति चुनाव : खूब जमकर हो रही चुनाव में क्रास वोटिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद और देश के सभी राज्यों की विधानसभाओं में मतदान जारी है। एनडीए ने एक ओर अपना कुनबा चुनाव में मजबूत करके दिखाया हैं, वहीं विपक्षी गुट को क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ा है। गुजरात से लेकर यूपी तक में एनसीपी, कांग्रेस और सपा में फूट देखने को मिली है। गुजरात में एनसीपी विधायक कांधल एस. जडेजा ने पार्टी के रुख से अलग एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में वोट दिया। उन्हें लेकर पहले ही आशंका जताई जा रही थी कि वह पार्टी से अलग रुख अपना सकते हैं। एनसीपी ने यशवंत सिन्हा के समर्थन का ऐलान किया था। इसके अलावा झारखंड से एनसीपी विधायक कमलेश सिंह ने भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डाल दिया। उन्होंने मतदान के बाद कहा कि मैंने अपनी अंतरात्मा के आवाज पर द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डाला है।

इतना ही नहीं गुजरात में भारतीय ट्राइबल पार्टी के नेता छोटूभाई वसावा ने भी द्रौपदी मुर्मू को ही वोट किया है। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसी नेता को वोट दिया है, जिसने गरीबों को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है। वहीं यूपी में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को भी राष्ट्रपति चुनाव में फूट का सामना करना पड़ा है। एक ओर चाचा और प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने खुलेआम द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है, वहीं सपा के अपने ही विधायक शहजील इस्लाम ने भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है। बरेली के भोजीपुरा से पार्टी विधायक शहजील इस्लाम बीते कुछ वक्त से पार्टी से नाराज बताए जा रहे थे।

शिवपाल ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह इसतरह के शख्स को वोट नहीं करने वाले हैं, जिसने एक दौर में मुलायम सिंह यादव को आईएसआई एजेंट करार दिया था। कांग्रेस भी राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग रोकने में फेल रही है। ओडिशा से पार्टी के विधायक मोहम्मद मुकीम ने भी एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार को वोट दिया है। ओडिशा कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि मुकीम को खुद को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के लिए दावेदारी कर रहे थे। लेकिन ऐसा नहीं होने से वह पार्टी से नाराज थे। झारखंड में भी कांग्रेस के विधायकों की ओर से क्रॉस वोटिंग करने की आशंका है।

हरियाणा में भी कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ा है। पार्टी के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोटिंग की है। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनते हुए मतदान किया है। इससे पहले राज्यसभा चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस की बजाय भाजपा समर्थित कैंडिडेट को वोट दिया था।

नियम के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव में कोई भी पार्टी मतदान के लिए व्हिप नहीं जारी कर सकती। सभी विधायकों और सांसदों को अपनी मर्जी के मुताबिक किसी भी कैंडिडेट को वोट देने का अधिकार होता है। हालांकि परंपरागत तौर पर लोग अपनी पार्टी लाइन के आधार पर ही मतदान करते हैं। इसके बाद क्रॉस वोटिंग किसी भी पार्टी के लिए एक झटके के तौर पर ही देखी जाती है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में यूपी सबसे बड़ा फैक्टर है। सूबे के 403 विधायक हैं और सभी के वोट का मूल्य 208 है, जो देश के किसी अन्य राज्य के मुकाबले ज्यादा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें