मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:29 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने एथलीट प्रवीण कुमार को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने एथलीट प्रवीण कुमार को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को एथलीट प्रवीण कुमार को पेरिस पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी और कहा कि भारत को उन पर गर्व है।राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किया, “पेरिस 2024 पैरालिंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रवीण कुमार को हार्दिक बधाई। लगातार पैरालिंपिक में रिकॉर्ड-सेटिंग प्रदर्शन के साथ पदक जीतकर प्रवीण ने असाधारण निरंतरता दिखाई है। भारत को प्रवीण पर गर्व है। मैं कामना करती हूं कि वह भविष्य में भी खेल उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें।”उपराष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत के लिए छठा स्वर्ण। पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रवीण कुमार को बधाई। उनकी अटूट लगन, ईमानदारी और अनुशासन सभी के लिए एक शानदार उदाहरण है। वह हमारे देश को सम्मान और गौरव दिलाते रहें।”प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रवीण कुमार को पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 में नई ऊंचाइयों को छूने और स्वर्ण पदक जीतने के लिए बधाई। उनके दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने हमारे देश को गौरव दिलाया है। भारत को उन पर गर्व है।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें