मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:19 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में जमीन के फर्जीवाड़े की जांच के लिए एसआईटी गठित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची में जमीन के फर्जीवाड़े की जांच के लिए एसआईटी गठित

रांची। रांची में जमीन से जुड़े फर्जी मामलों की जांच के लिए डीजीपी अनुराग गुप्ता ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर या बल प्रयोग कर जमीन पर अवैध कब्जा करने से जुड़े मामलों की जांच करेगी। एसआईटी रांची जिले में अब तक दर्ज जमीन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों की समीक्षा करेगी। जिन कांडो पर चार्जशीट दाखिल की गई है, उन्हें भी जांच के दायरे में रखा गया है।इन मामलों में एसआईटी यह जांच करेगी कि धोखाधड़ी करने वाले आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई हुई है या नहीं, इस मामले में किसी निर्दोष को तो नहीं फंसाया गया है। जमीन से जुड़े जिन मामलों में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, स्पेशल टीम उन पर भी आपराधिक मामला दर्ज कर जांच करेगी। रांची जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे एसआईटी की मदद करें और सारी जानकारी कमेटी को उपलब्ध कराएं। स्पेशल टीम जमीन जालसाजो की टीम में शामिल सरकारी और गैर सरकारी कर्मचारियों की भी पहचान करेगी।एसआईटी पुलिस अधिकारियों से राजधानी रांची में फर्जी जमीन हस्तांतरण और उसके हस्तांतरण में शामिल लोगों की सूची भी प्राप्त करेगी। जमीन पर कब्जा करने के लिए बल प्रयोग करने वाले लोगों के नाम, उनकी संपत्ति का ब्योरा आदि की सूची बनाई जाएगी। जमीन हड़पने में अगर थानेदार या अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका पाई जाती है, तो उनकी भी पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इस टीम में सात आईपीएस अधिकारियों को शामिल किया गया है। टीम का नेतृत्व सीआईडी ​​आईजी सुदर्शन मंडल करेंगे जबकि जैप डीआईजी मयूर पटेल, विशेष शाखा डीआईजी कार्तिक एस, सीआईडी ​​डीआईजी संध्या रानी मेहता, एटीएस एसपी ऋषभ कुमार झा, सीआईडी ​​एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा और सीआईडी ​​एएसपी दीपक कुमार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें