मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:24 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री ने एनएच-77 के निर्माणाधीन मुजफ्फरपुर बाईपास का किया निरीक्षण, नए थाना भवन का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री ने एनएच-77 के निर्माणाधीन मुजफ्फरपुर बाईपास का किया निरीक्षण, नए थाना भवन का किया उद्घाटन

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर में हाजीपुर फोरलेन पर पकड़ी-पताही में निर्माणाधीन बाईपास एनएच 77 का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।मुख्यमंत्री ने यहां परियोजना की समीक्षा की। इस दौरान पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से फोरलेन के निर्माण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 में ही मुजफ्फरपुर-हाजीपुर बाईपास के निर्माण का फैसला लिया गया था, लेकिन जमीन अधिग्रहण सहित अन्य समस्याओं के कारण वर्ष 2012 से इस पर काम शुरू हुआ। इस फोरलेन के बचे हुए निर्माण कार्य को नवंबर तक पूर्ण करा लिया जाएगा।समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बचे हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में लगभग 17 किलोमीटर बाईपास के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। इस पथ से गोपालगंज होकर उत्तर प्रदेश जानेवाले लोगों को सुविधा होगी। सीतामढ़ी से सोनवर्षा जाना भी आसान हो जाएगा। साथ ही पटना-मुजफ्फरपुर को ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के फोरलेन की भी कनेक्टिविटी मिलेगी। मुजफ्फरपुर के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से पटना से नेपाल जाना भी आसान हो जाएगा। मझौली से नेपाल को जोड़नेवाली सड़क एनएच 527-सी से भी आनेवाले वाहनों के लिए पटना आना-जाना आसान हो जाएगा।इसके बाद मुख्यमंत्री ने सकरी-सरैया में निर्माणाधीन तुर्की थाना भवन का निरीक्षण किया। तुर्की थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हाेंने 15.03 करोड़ रुपये की लागत से मुजफ्फरपुर जिला के मॉडल थाना भवन जजुआर, मॉडल थाना भवन हत्था एवं एससी/एसटी विशेष थाना भवन का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। साथ ही 32.76 करोड़ रुपये की लागत से 6 थाना भवन सहित 7 पुलिस भवनों का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान के अन्तर्गत तुर्की थाना, कथैया थाना, रामपुर हरि थाना, पानापुर थाना, मुजफ्फरपुर जिलान्र्तगत महिला थाना, बेनीबाद थाना तथा बेला थाना में ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर पॉवर प्लांट का भी शिलान्यास किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल प्रदान किया। साथ ही 1479 सतत् जीविकोपार्जन योजना से जुड़े लाभार्थियों को 6 करोड़ 95 लाख रुपये का सांकेतिक चेक तथा विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को भी सांकेतिक चेक प्रदान किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें