मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:37 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने हेमंत सोरेन का जताया आभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड के सभी पुलिसकर्मियों ने क्षतिपूर्ति अवकाश दिए जाने पर गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया। इसके लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी ढोल नगाड़े के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने जमकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और इस फैसले की बधाई दी। इसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। हेमंत सोरेन ने पुलिसकर्मियों का आभार स्वीकार करते हुए उन्हें बधाई दी।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अध्यक्षता में 24 अगस्त को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 38 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी। इसमें पुलिस विभाग में कार्यरत सभी अराजपत्रित कर्मी पुलिसकर्मी, सिपाही, हवलदार,अवर निरीक्षक, निरीक्षक को एक माह के मानदेय के बराबर क्षतिपूर्ति अवकाश देने की मंजूरी दी गई थी। लंबे समय से पुलिसकर्मी इसकी मांग कर रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें