मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:37 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई। महाराष्ट्र में मंगलवार को शिंदे सरकार ने पहला कैबिनेट विस्तार किया है। सरकार में कुल 18 मंत्रियों को शामिल किया गया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिंदे गुट के 9-9 विधायक हैं। इस तरह आज कुल 18 विधायकों ने राजभवन की दरबार हाल में मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इन सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।राजभवन के दरबार हाल में आयोजित सादे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा की ओर से राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, विजयकुमार गावित, गिरीश महाजन, सुरेश खाड़े, रविंद्र चव्हाण, अतुल सावे, मंगलप्रभात लोढ़ा ने मंत्री पद की शपथ ली है। इसी तरह शिंदे गुट से विधायक गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, शंभूराज देसाई मंत्री बने हैं। इन सभी को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। पहले कैबिनेट विस्तार में किसी भी निर्दलीय विधायक को मंत्री बनने का मौका नहीं मिला है।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार स्थापित हो गई है। आज इस सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हुआ है। बहुत जल्द इस सरकार का अगला विस्तार होगा और उसमें बाकी के लोगों को मंत्री पद दिया जाएगा। अब यह सरकार आम जनता के लिए काम करेगी।इस मौके पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें