मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:37 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र में भारी बारिश से हाल बेहाल, अब तक 84 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना

मुंबई। महाराष्ट्र में भारी बारिश का सिलसिला जारी है. भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और जान-माल का भी नुकसान हो रहा है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में गरज के साथ भारी बारिश के आसार हैं. वहीं बिजली गिरने की भा आशंका हैं. मौसम विभाग ने पालघर, नासिक, रायगड, पुणे, सतारा और कोल्हापुर में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र में बाढ़ की वजह से अब तक 84 लोगों की मौत हो गई है. दूसरी तरफ महाराष्ट्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक अधिकतर शहरों में 'अच्छा ' श्रेणी में रिकॉर्ड हो रहा है.

- बारिश से बेहाल हुई मुंबई

लगातार हो रही बारिश से मुंबई बेहाल हो चुकी है. सोमवार रात से शहर में भारी बारिश का दौर जारी है. वहीं तेज बरसात की वजह से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए है. इस कारण ट्रैफिक की स्पीड पर भी ब्रेक लग गया है और लोगों को आवाजाही संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के बीच मुंबई में मरीन ड्राइव पर हाई टाइड भी देखा गया. इस बीच भारत मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई को अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

- मुंबई को जलापूर्ति करने वाली झीलों का वॉटर स्टॉक बढ़ा

मुंबई में लगातार बारिश के कारण जहां एक तरफ जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ शहर को पेयजल की आपूर्ति करने वाली झीलों को इसका फायदा पहुंचा है. दस दिन पहले, झीलों में कुल पानी का भंडार केवल लगभग 1.6 लाख मिलियन लीटर था, या उनकी लगभग 14.5 लाख मिलियन लीटर की पूरी क्षमता का 11प्रतिशत था. अब मुंबई शहर को पीने के पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों में पानी का भंडार उनकी कुल क्षमता 14.47 लाख मिलियन लीटर का 50 प्रतिशत हो गया है. वहीं झीलों का जल भंडारम बढ़ने के बाद मुंबई मनपा ने हाल ही में मुंबई के लिए 10 प्रतिशत पानी की कटौती करने के अपने फैसले को वापस ले लिया है. आपको बता दें कि मुंबई को भातसा, मध्य वैतरणा, ऊपरी वैतरणा, तानसा और मोदक सागर से पानी की सप्लाई की जाती है, जो ठाणे और नासिक जिलों में हैं. तुलसी और विहार दो झीलें हैं जो बोरीवली में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में मुंबई की सीमा के भीतर स्थित हैं.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें