मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:37 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में जदयू-भाजपा का गठबंधन टूटा, मुख्यमंत्री शाम चार बजे राज्यपाल से मिलेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। बिहार में जदयू-भाजपा का गठबंधन टूट चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यपाल से मिलने का समय मिल चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शाम चार बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और निर्णय बतायेंगे। नीतीश कुमार मार्च करते हुए राजभवन पहुचेंगे। इसके मद्देनजर राजभवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नीतीश कुमार ने जदयू की बैठक में विधायकों को गठबंधन तोड़ने वजह से भी अवगत कराया है।

बिहार की राजनीति संकट को देखते हुए राजद ने भी राबड़ी आवास पर बैठक की है। बैठक में सभी विधायक शामिल है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हो रही इस बैठक में राजद के अलावा वाम दल के विधायक भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार महागठबंधन के सभी विधायकों को एक जगह रखने की रणनीति तेजस्वी ने बनायी है। इसी दिशा में तेजस्वी यादव ने 10 सर्कुलर आवाज पर जो बैठक बुलाई है उसमें महागठबंधन के विधायकों को भी न्योता दिया गया है।

आने वाले सभी विधायकों को मोबाइल फोन अंदर लाने की मनाही है, जिससे कोई भी बात बाहर लीक नहीं हो सके। जानकारी के अनुसार महागंठबधन की ओर से राजद और कांग्रेस के विधायकों ने समर्थन पत्र तेजस्वी को सौंप दिया है। तेजस्वी मुख्यमंत्री से मिलकर यह समर्थन पत्र सौंपेंगे।

इधर, भाजपा खेमे के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर भाजपा की बैठक चल रही है। बैठक में डिप्टी सीएम रेणु देवी और मंत्री नितिन नवीन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, भाजपा के राज्य महासचिव (संगठन) भीखुभाई दलसानिया सहित भाजपा कोटे के अन्य मंत्री मौजूद है। भाजपा के मंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही सभी निर्णय लेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा की कोर कमेटी की बैठक शाम को बुलायी गयी है। गठबंधन में शामिल हम पार्टी ने भी शाम चार बजे पार्टी की बैठक बुलायी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें