मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में कोरोना से तीन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना,। बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दो दिनों में पटना एम्स में तीन कोरोना मरीज़ों की मौत हो गयी है। मरने वालों में एक तीन माह का बच्चा, 30 साल का युवक और 60 साल की महिला है। इसमें दो मुजफ्फरपुर और एक सुपौल के निवासी थे।एम्स में मुजफ्फरपुर के इंदरवारपुर निवासी तीन माह का बच्चा अहद की मौत गुरुवार को हो गयी। मुजफ्फरपुर के ही बोचहां निवासी मरीज राजेश कुमार साह ने भी दम तोड़ दिया। वह पिछले 18 जून से भर्ती था। सुपौल निवासी गोविंदपुर की रंभा देवी की मौत भी पटना एम्स में शुक्रवार को हो गयी। दो नये मरीज भर्ती भी हुए हैं। मरने वाले तीनों मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद इन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उन्हें कोरोना के अलावा दूसरी कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। अब पटना एम्स में कोरोना के कुल मरीज 11 हो गये हैं। एम्स में एक जून से अब तक 7 कोरोना मरीज़ों की मौत हो चुकी हैं।एम्स के कोरोना नोडल पदाधिकारी डा. संजीव कुमार के अनुसार मुजफ्फरपुर के रहने वाले 30 साल के युवक 18 जून से एडमिट था। मुजफ्फरपुर के तीन माह के बच्चे को 12 जुलाई को भर्ती कराया गया था। सुपौल की 60 साल की महिला 11 जुलाई को एडमिट कराया गया था। शुक्रवार को दो नए मरीज़ एडमिट हुए जबकि एक ठीक होकर घर चले गए।राज्य में सक्रिय मामले 2640राज्य में शुक्रवार को 460 कोरोना संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को पटना में कोरोना के 178 मामले मिले थे। राज्य में अब सक्रिय मामले 2640 हो गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 24 घंटे में राज्य में कुल 106607 कोविड टेस्ट किये गये। रिपोर्ट में 460 नतीजे पॉजिटिव मिले। पटना टॉप पर रहा। अररिया और सुपौल में 22, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में 20, गया में 19, सहरसा में 18, बेगूसराय में 14, सारण में 13, पूणिया में 12, मुंगेर और वैशाली में 9 संक्रमित मिले है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें