बिहार के लिए घोषित विशेष पैकेज की पहली किस्त जारी होने पर मंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

पटना। इस साल के आम बजट में बिहार के लिए घोषित 60 हजार करोड़ के विशेष पैकेज की घोषणा की पहली किस्त जारी होने परबिहार के प्रावैधिकी एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉक्टर संतोष कुमार सुमन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि विशेष पैकेज की पहली किस्त के रूप में 3651 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इससे विकास योजनाएं लागू होंगी और इनके माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार के अवसर जल्द ही मिलेंगे। पहली किस्त की राशि में से जल संसाधन विभाग को 219.12 करोड़ और पीएचईडी को 198 करोड़ रुपये मिलेंगे।डॉक्टर सुमन ने कहा कि आम बजट में बिहार की सड़क परियोजना और एक्सप्रेस-वे के लिए 26000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा 21000 करोड़ पावर प्लांट के लिए दिये गए हैं। उन्होंने बताया कि पहली किस्त की राशि में ग्रामीण और शहरी सड़कों निर्माण पर 1980 करोड़, ऊर्जा पर 462 करोड़, स्वास्थ्य पर 462 करोड़ और शिक्षा पर 330 करोड़ खर्च होंगे।डॉक्टर सुमन ने कहा कि विपक्ष बिहार के हितों की हकमारी का फर्जी नरेटिव चलाना चाहता है। इसलिए उसे इस राज्य के हित में घोषित एनडीए सरकार के उदार आर्थिक पैकेज दिखायी नहीं पड़ते।





