मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

बर्धमान में यात्रियों से भरी बस पलटी, 35 लोग घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में पिछले कई दिनों से भीषण दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। बीरभूम और दक्षिण 24 परगना के बाद अब बर्धमान में गुरुवार को यात्रियों से भरी बस नियंत्रण खोकर नहर में पलट गई है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि सुबह करीब छह बजे काटोआ- बर्धमान स्टेट हाईवे पर गांगुलीडांगा के पास दुर्घटना हुई है। इसमें 35 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 13 महिलाओं सहित 21 लोगों को कटवा महकमा अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।बताया गया है कि सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के क्रम में बस चालक ने ब्रेक लगाई जिसकी वजह से नियंत्रण खो गया और गाड़ी पास के नहर में जा गिरी है। वहीं घटना के बाद से बस चालक फरार है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को अस्पताल पहुंचाया जिसमें स्थानीय लोगों ने भी मदद की है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें