मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 12:25 · नई दिल्ली संस्करण

फ्लॉप रही भाजपा युवा आक्रोश रैली : झामुमो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फ्लॉप रही भाजपा युवा आक्रोश रैली : झामुमो

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के आक्रोश रैली पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा के युवा आक्रोश रैली को फ्लॉप करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस पर पत्थर और कांच के बोतल फेंके गये। ये कही से युवाओं का आक्रोश नहीं था। भाजपा ने प्रशासन को जानकारी दी थी कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा लोकतांत्रित तरीके से एक राजनीतिक कार्यक्रम मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा। इसकी अनुमति भी मिली, मगर पुलिस पर पत्थरों से हमले हुए, कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए। इसके बावजूद पुलिस के संयम के कारण बड़ा हादसा टल गया। सभा स्थल पर कोई बेरेगेंडिग नहीं की गयी थी। मुख्यमंत्री निवास के इर्द-गिर्द जहां निषेधाज्ञा थी। वहां पर पहुंचना उचित नहीं था। भाजपा की रैली में कार्यकर्ता कम और उपद्रवी ज्यादा थे। उनके हाथ में कटर, गुलेल, पत्थर, लाठी-डंडे थे।भट्टाचार्य शुक्रवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह आक्रोश राज्य सरकार से नहीं, बल्कि केंद्र सरकार से था। पिछले संसद सत्र में रोजगार मंत्री ने स्वीकार किया था कि देश में 2024 के जुलाई महीने में बेरोजगारी दर पर अपने सर्वोच्च स्तर 9.2 प्रतिशत पर रही। यह राष्ट्रीय आंकड़ा है।उन्होंने कहा कि देश भर में सबसे अधिक बेरोजगारी सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में 23प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 19 प्रतिशत और 11.13 प्रतिशत गुजरात में है। तीनों राज्य में भाजपा लंबे समय से सत्ता में है। उसी आंकड़े में 23वें स्थान पर झारखंड है, जहां बेरोजगारी दर 3.4 प्रतिशत है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं का असली आक्रोश तो युवाओं का केंद्र सरकार के खिलाफ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें