मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत 50 के खिलाफ मुकदमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत 50 के खिलाफ मुकदमा

झांसी। कलेक्ट्रेट में किसानों के साथ प्रदर्शन करने और बिना अनुमति ट्रैक्टर-ट्राली कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर ले जाने पर नवाबाद थाना पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।शुक्रवार की देर रात कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वह शुक्रवार को कई ट्रैक्टर लेकर किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। यहां पर खाकी के साथ उनकी झड़प भी हो गई थी। कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा में तैनात बरुआसागर निवासी होमगार्ड हरप्रसाद की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने यह रिपोर्ट दर्ज की। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।होमगार्ड हरप्रसाद ने पुलिस को बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य बिना नंबर प्लेट के चार-पांच ट्रैक्टर-ट्राली लेकर किसानों की भीड़ के साथ में पहुंचे। जब उसने उनको रोकने की कोशिश की तब पूर्व मंत्री एवं उनके समर्थकों ने उसके साथ धक्का मुक्की की। धमकाते हुए ट्रैक्टर को लेकर अंदर जा घुसे। ट्रैक्टर पहुंचने से वहां अफरा तफरी मच गई। नवाबाद पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री, ट्रैक्टर चालक रामपाल सिंह और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।किसानों की कोई नहीं सुन रहाइस संबंध में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बताया कि जनहित की बात रखना कोई गुनाह नहीं है। किसानों की समस्याओं को कोई सुन नहीं रहा है तो अपनी बात रखने के लिए वह गए थे। हम तो ट्रैक्टर लेकर गए नहीं थे। जिसे जो साधन मिला, वो आ गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन मुकदमा दर्ज करके उन्हें डराना चाहता है। वह असहायों व किसानों की आवाज को कमजोर नहीं होने देंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें