मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:37 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली । देश में गुरु वंदना के पावन पर्व ‘गुरु पूर्णिमा’ की धूम रही। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और इसे मानव जाति को प्रेरित करने तथा मार्ग दिखाने वाले सभी अनुकरणीय शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘गुरु पुर्णिमा की बधाई। यह उन सभी अनुकरणीय गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जिन्होंने हमें प्रेरित किया, हमें मार्ग दिखाया और हमें जीवन के बारे में इतना कुछ सिखाया। हमारा समाज सीखने और ज्ञान अर्जित करने को अत्यधिक महत्व देता है। कामना करता हूं कि हमारे गुरुओं का आशीर्वाद भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाए।’

मोदी ने ‘आषाढ़ पूर्णिमा’ की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, ‘आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर बधाई। हम भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को याद करते हुए, एक न्यायपूर्ण तथा करुणामय समाज के उनके प्रबुद्ध दृष्टिकोण को साकार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।’ ऐसा माना जाता है कि बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त करने के बाद इसी दिन अपना पहला उपदेश दिया था। प्रधानमंत्री ने एक पुराना वीडियो भी साझा किया, जिसमें भगवान बुद्ध को श्रद्धांजलि अर्पित करने वाली उनकी पहले की गईटिप्पणी शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें