मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

पार्किंग को लेकर हुए विवाद में पलामू के चार लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। बिहार में औरंगाबाद जिले के नबीनगर में सोमवार शाम एक बुजुर्ग की हत्या से गुस्साए स्थानीय लोगों ने तीन लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस के मुताबिक पलामू जिले के पांच युवक औरंगाबाद जिले के नबीनगर में मेला में आए थे। पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में इनमें से कुल चार लोगों की जान चली गई। नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ पर दुकान के आगे कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में कार सवार एक युवक ने दुकान में बैठे एक बुजुर्ग को गोली मार दी। मृतक बुजुर्ग की पहचान महुली (नबीनगर) गांव निवासी रामशरण चौहान (60 वर्ष) के रूप में की गई है। इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र से आए मुजाहिद राइन, अरमान अंसारी, चमन मंसूरी को मौत के घाट उतार दिया जबकि वकील अंसारी और अजीत शर्मा बुरी तरह घायल हो गए।जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वप्ना जी मेश्राम ने मंगलवार को बताया कि एक कार को नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास दुकान के सामने पार्क करने के बाद हुए विवाद में कार सवार व्यक्ति ने गोली चला दी। इससे दुकान में बैठे एक स्थानीय बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कार में सवार पांच लोगों के साथ मार पिटाई की, जिसमें तीन की मौत हो गई जबकि दो को इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। इस मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सभी वरीय पदाधिकारी घटना पर कैंप कर रहे हैं। इस मामले में सभी दोषियों को चिह्नित करके अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें