मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल पुलिस ने ठगी के आरोप में 12 भारतीय को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण,08 अगस्त (हि.स.)। नेपाल के हेटौडा में ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में 12 भारतीय लड़को को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमे अधिकांश ठग बिहार व झारखंड के रहने वाले है। ये लोग हेटौडा में फ्लैट किराया में लेकर ठगी का व्यापार चलाते थे।मेडी असिस्ट नाम की कंपनी खोलकर ऑनलाइन मेडिकल परामर्श देने की बात कहते थे। लेकिन मेडिकल परामर्श के बजाय ऑनलाइन ठगी का कारोबार ही इनका मुख्य कार्य था। ऑनलाइन ठग गिरोह का मास्टरमाइंड दिल्ली में बैठकर गिरोह चला रहा था। तब तक नेपाल पुलिस को इसकी भनक लगी छापेमारी के दौरान सभी राज खुल गए। हेटौडा एसपी सीताराम रिजाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ लड़के फ्लैट किराया में लेकर ठगी का कारोबार कर रहे है।सूचना पर छापेमारी की गई तो वहां से 12 लड़को को गिरफ्तार किया गया। वहां से छापेमारी के दौरान 13 मोबाइल, 7 लैपटॉप, 3 राउटर, 1 हार्डडिस्क, 1 वेब कैम, मेडी असिस्ट के नाम से बनाय गए 2 पेपर स्टाम्प बरामद किए गए है। पुलिस ने बताया कि इस गैंग का तीन मास्टरमाइंड फरार है। दिल्ली के रहने वाले रविन्द्र कुमार सिंह के नाम पर नेपाल में मेडी असिस्ट नाम की कंपनी रजिस्ट्रेशन कराई गई थी।एसपी रिजाल ने बताया कि यहां परामर्श के नाम पर ऑनलाइन जुआ, ऑनलाइन सट्टेबाजी सहित कई प्रकार की ठगी का कारोबार किया जाता था। इस कंपनी में काम करने वालों को 18 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक तनख्वाह दी जाती थी। हालांकि पुलिस को इसके साक्ष्य नही मिले। पुलिस ने ठग गिरोह कंपनी में काम करने वाले पटना के नवनीत कुमार, झारखंड के शाहरूख खान, पटना के कुंदन सिंह, नैनीताल के आशीष, रांची के विशाल, लोकेश कुमार दुबे, विकास कुमार सिंह, अरुण कुमार, कुणाल शर्मा को पकड़ा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें