मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:37 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश कुमार ने आठवीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दूसरी बार तेजस्वी बने उप मुख्यमंत्रीपटना। बिहार में महागठबंधन की नई सरकार में नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तेजस्वी यादव ने दूसरी बार बिहार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ ग्रहण कराया। इसके साथ बिहार में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड नीतीश कुमार ने दर्ज कराया है।शपथ ग्रहण समारोह में लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री और भाई तेजप्रताप शामिल हुए। इनके अलावा महागठबंधन के सभी विधायक और बड़ी संख्या में अन्य नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री को राज्यपाल फागू चौहान ने उनसे हाथ मिलाकर उन्हें बधाई दी।तेजस्वी ने शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गले मिले और उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने की तारीख तय करने की बात कही। साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत में वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों को मन से एकजुट होने का आह्वान किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें