मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरी, पांच की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिले के अलीपुर इलाके स्थित एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार शुक्रवार दोपहर अचानक भरभराकर गिर गई। जिसमें पांच मजदूरों की मौत हो गई। जबकि नौ लोगों का उपचार चल रहा है। खबर लिखे जाने तक बचाव कार्य जारी है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12.42 बजे सूचना मिली कि अलीपुर के बकोली गांव स्थित चौहान धर्मकांता के पास एक गोदाम की दीवार गिर गई है। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां, पुलिस, आपदा प्रबंधन और निगम के कर्मचारी पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अतुल गर्ग के अनुसार, मलबे से चार लोगों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं बाहरी उत्तरी जिला पुलिस का कहना है कि मलबे से अभी तक 14 लोगों को बाहर निकाला गया है। जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि नौ लोगों का उपचार चल रहा है। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गोदाम अवैध रूप से बन रहा था, जिसकी लिखित में शिकायत के बावजूद भी निर्माण कार्य को नहीं रोक गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें