मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:37 · नई दिल्ली संस्करण

नई शिक्षा नीति नौकरी लेने वाला नहीं, बल्कि देने वाला बनाएगा: राज्यपाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नई शिक्षा नीति नौकरी लेने वाला नहीं, बल्कि देने वाला बनाएगा: राज्यपाल

पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के राजा बाजार स्थित बापू सभागार में मंगलवार को महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविधालय के दीक्षारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर पहुंचे। यहां उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंच पर बतौर विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय सांसद राधामोहन सिंह मौजूद थे।समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि युवा और छात्र ही देश को तैयार करते हैं। यह कार्यक्रम दीक्षारंभ के लिए आयोजित किया गया है। हालांकि, शिक्षा कभी समाप्त नहीं होती है, जिंदगी भर हम शिक्षा लेते रहते हैं। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ को दुहराते हुए उन्होंने कहा कि यदि इस शपथ को हम सभी अपने अंदर उतार ले तो हमें दूसरे किसी चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी। चार साल की पढ़ाई आपके आने वाला समय को तय करेगा।राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति के महत्व को रेखांकित करते कहा कि हम सब कब तक नौकरी लेने वाले बने रहेगे। आज जरूरत है नौकरी देने वाला बनने का है। नई शिक्षा नीति नौकरी लेने वाला नहीं, बल्कि देने वाला बनाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2047 तक विकसित भारत का जो सपना है, उसे पूरा करना है।सांसद राधामोहन सिंह कहा कि कम समय में ही केन्द्रीय विश्वविधालय के छात्र देश दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का नया भवन तीन साल के अंदर बन कर तैयार हो जाएगा। कुलपति ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि यह देश का सबसे नया विश्वविद्यालय होने बावजूद काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें